
सूरत, ओलपाड में ओम टेक्सटाइल नाम से लूम्सखाता चलाने वाले कतारगाम के वीवर से ग्रे कपड़े की खरीद के बाद ₹
1.06 लाख रुपये की रकम का भुगतान नहीं कर ठगी किए जाने के मामले में सारोली पुलिस ने कपड़ा दलाल को गिरफ्तार किया है। यह मामला सारोली स्थित श्री कुबेरजी डेक टेक्सटाइल मार्केट से जुड़ा हुआ है।
सारोली पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कतारगाम गजेरा फार्म के सामने श्रद्धा रेसिडेंसी में रहने वाले जयेशभाई मगनभाई डोबरिया ओलपाड-सायण रोड स्थित शामजीकृपा इंडस्ट्रियल एस्टेट में “ओम टेक्सटाइल” नाम से लूम्सखाता चलाकर ग्रे कपड़े का व्यापार करते हैं। सारोली स्थित श्री कुबेरजी टेक्सटाइल मार्केट की दुकान नंबर जी/82 तथा दुकान नंबर 2026 में “अशोक फैब्रिक्स” फर्म चलाने वाले व्यापारी अशोककुमार उर्फ गोपालभाई चाण्डक ने कपड़ा दलाल राजू माणिया के माध्यम से दिनांक 10/06/2024 को ग्रे कपड़े का माल खरीदा था।
माल की खरीद के बाद भी बकाया 1,06,736 रुपये की रकम का भुगतान नहीं किया गया, जिससे वीवर के साथ ठगी की गई। इस संबंध में पीड़ित वीवर जयेशभाई डोबरिया ने दिनांक 13/12/2025 को सारोली पुलिस थाने में व्यापारी एवं दलाल के विरुद्ध आईपीसी की धारा 409 एवं 114 के तहत शिकायत दर्ज करवाई थी।
शिकायत के आधार पर पीओएसआई यू. बी. मेंदपरा ने कल कपड़ा दलाल राजूभाई हीराभाई माणिया (उम्र 44 वर्ष, निवासी बी-2/303, स्वस्तिक रेसिडेंसी, पासोदरा गांव, सूरत; मूल निवासी जालिया, तहसील उमराला, जिला भावनगर) को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है।



