businessTextileक्राइमसूरत सिटी

विवर से लाखों रुपये की ठगी के आरोपी को सलाबतपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

दलाल के जरिए ग्रे कपड़ा खरीदकर किया पलायन,ओलपाड़ के श्री कपि टेक्सटाइल के वीवर से 4.33 लाख की ठगी,सलाबतपुरा पुलिस की कार्रवाई

सूरत। सूरत के ओलपाड़ स्थित श्री कपि टेक्सटाइल के वीवर के साथ 4.33 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में सलाबतपुरा पुलिस ने गजानंद फैशन के व्यापारी प्रिंस कुमार अलख प्रसाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दलाल के माध्यम से ग्रे कपड़े का माल खरीदकर भुगतान नहीं किया और दुकान बंद कर फरार हो गया था।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कतरगाम एलिफंटा हाइट्स के पास रोस्को निवासी पार्थ मुकेशभाई मांगुकिया ओलपाड़ स्थित गणेश इंडस्ट्रीज में “श्री कपि टेक्सटाइल” नाम से लूम्स का कारोबार कर ग्रे कपड़े का व्यापार करते हैं। रिंग रोड स्थित सोमेश्वर मार्केट के पीछे दादू मार्केट की दुकान नंबर 108 में “गजानंद फैशन” नाम से व्यापार करने वाले प्रिंस कुमार अलख प्रसाद (उम्र 30 वर्ष, निवासी साईं पूजन रेसिडेंसी, डिंडोली, सूरत, मूल निवासी पटना, बिहार) ने फरवरी 2024 में कपड़ा दलाल किशनभाई खुराना के माध्यम से 4,33,000 रुपये का ग्रे कपड़ा मंगवाया था।
नियत समय पर भुगतान नहीं करने के बाद आरोपी ने अपनी दुकान बंद कर दी और उठमण कर फरार हो गया। बाद में आरोपी ने रिंग रोड स्थित सोमेश्वर-02 मार्केट में मानिरवा इंटरनेशनल की दुकान नंबर 115 में नया व्यापार शुरू कर दिया।
इस मामले में वीवर पार्थ मांगुकिया की शिकायत के आधार पर सलाबतपुरा पुलिस ने दलाल और व्यापारी के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(5), 318(4) और 54 के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच कर रहे पीएसआई मकराणी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंस प्रसाद को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button