सूरत सिटी

उमरवाड़ा ग्लोबल मार्केट में दर्दनाक हादसा: कामदार के पैर में आर-पार घुसा लोहे का कील, फायर ब्रिगेड ने सीढ़ी तोड़कर बचाया

सीढ़ी से उतरते समय हुआ हादसा, लकड़ी की सीढ़ी का हिस्सा काटकर घायल को कील समेत सम्मिमेर अस्पताल भेजा गया

सूरत के उमरवाड़ा स्थित ग्लोबल टेक्सटाइल मार्केट में गुरुवार को एक अजीब और दर्दनाक हादसा सामने आया। एक साड़ी की दुकान में काम करने वाले युवक के पैर में लकड़ी की सीढ़ी में लगा लोहे का कील आर-पार घुस गया, जिसके बाद उसे निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद लेनी पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्लोबल टेक्सटाइल मार्केट की एक दुकान में मनीष शाह नामक युवक काम करता है। गुरुवार शाम वह दुकान के बने हुए मालिये पर चढ़कर काम कर रहा था। काम पूरा होने के बाद जब वह लकड़ी की सीढ़ी से नीचे उतर रहा था, तभी सीढ़ी टूट गई और उसमें लगा धारदार लोहे का कील उसके पैर में घुसकर आर-पार निकल गया।
घटना के बाद मनीष शाह दर्द से चिल्लाने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने कील निकालने का प्रयास किया, लेकिन कील गहराई तक घुस जाने के कारण उसे निकालना संभव नहीं हो सका। इसके बाद दुकान संचालक ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फायर सब ऑफिसर जयदीप इसराणी ने सूझबूझ दिखाते हुए घायल को ज्यादा दर्द न हो, इसके लिए लकड़ी की सीढ़ी का हिस्सा ही काट दिया। इसके बाद घायल युवक को कील समेत बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के जरिए सम्मिमेर अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक युवक के पैर से कील निकालकर उसका उपचार शुरू किया। घटना के बाद मार्केट में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button