
सूरत।सूरत के सारोली क्षेत्र की संगिनी ट्रेड सेंटर मार्केट के कपड़ा व्यापारी के खिलाफ कपड़ा व्यापार के नाम पर 7.31 लाख रुपये की ठगी करने के मामला सारोली पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। सारोली पुलिस स्टेशन ने व्यापारी और दलाल के खिलाफ विश्वासघात और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोटा वराछा वाल्केश्वर रो हाउस निवासी साहिलकुमार शैलेषभाई कलथिया (उम्र 23 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई है कि गणेशराम, जो “बालाजी फैब” के प्रोपराइटर हैं और रोहित अग्रवाल, जो उसी फर्म के दलाल हैं, दोनों ने मिलकर शिकायतकर्ता से संपर्क किया। आरोपियों ने मीठी-मीठी बातों से विश्वास में लेकर 26 सितंबर 2025 को दो बिलों के जरिए कुल 7,31,063 रुपये का विस्कोस और 50/600 क्वालिटी का कपड़ा मंगाया।
शिकायत के अनुसार, माल प्राप्त करने के बाद आरोपियों ने भुगतान नहीं किया और बाद में सारोली स्थित संगिनी ट्रेड सेंटर की दुकान नंबर G/49 खाली कर फरार हो गए। काफी समय तक भुगतान नहीं मिलने पर शिकायतकर्ता को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद 7 अप्रैल 2026 को सारोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।
इस मामले में सारोली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 316(5) और 54 के तहत अपराध दर्ज किया है। आगे की जांच पीएसआई जे.एन. चौहान को कर रहे है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।



