Textileलोकल न्यूज़सूरत सिटी

कुंवारा बताकर मॉडल को प्रेम जाल में फंसाया, 13 साल तक शारीरिक शोषण कर 79 लाख ऐंठे

मोटा वराछा के उद्योगपति संजय भिंगराडिया के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज

सूरत : सूरत के मोटा वराछा निवासी उद्योगपति संजय कुमार धरमशीभाई भिंगराडिया पर झारखंड की एक मॉडल को शादी का झांसा देकर 13 वर्षों तक शारीरिक और आर्थिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी तथा इस पूरे मामले में सहयोग करने वाले उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
नानपुरा क्षेत्र में रहने वाली प्रीतम दुबे मूल रूप से झारखंड की निवासी है और पिछले 15-17 वर्षों से मॉडलिंग के क्षेत्र में कार्यरत है। वर्ष 2013 में मॉडलिंग असाइनमेंट के दौरान दोस्तों के माध्यम से उसकी पहचान मोटा वराछा निवासी संजय भिंगराडिया से हुई थी। संजय ने खुद को कॉपर वायर फैक्ट्री का मालिक बताकर उद्योगपति के रूप में अपनी पहचान बनाई और धीरे-धीरे प्रीतम के करीब आ गया।
आरोप है कि संजय ने खुद को कुंवारा बताकर प्रीतम को प्रेम प्रस्ताव दिया और शादी का वादा किया। भरोसा दिलाने के लिए उसने प्रीतम की मुलाकात अपने माता-पिता से भी कराई, जहां परिवार ने भी संजय को अविवाहित बताया। इसके बाद प्रीतम उस पर विश्वास कर उसके साथ घूमने-फिरने और रहने लगी। इस दौरान संजय उसे शहर की अलग-अलग होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विश्वास में लेने के बाद आरोपी ने आर्थिक मदद के नाम पर पैसे मांगने शुरू किए। व्यवसाय में नुकसान, पारिवारिक जरूरत और विदेश जाने जैसे बहाने बनाकर आरोपी ने बैंक ट्रांसफर, नकद राशि, सोने के गहने, आईफोन, एप्पल वॉच, लैपटॉप, कैमरा तथा जर्मनी वीजा के लिए यूरो समेत कुल 79.40 लाख रुपये ले लिए।
करीब 12-13 साल बीतने के बाद भी जब आरोपी शादी की बात टालने लगा तो पीड़िता को शक हुआ। मित्रों से जानकारी लेने पर पता चला कि संजय पहले से ही शादीशुदा है और उसने अपनी वैवाहिक स्थिति छिपाकर संबंध बनाए थे। सच्चाई सामने आने के बाद पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी समेत उसके परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button