businessTextileक्राइमसूरत सिटी

कुबेरजी वर्ल्ड टेक्सटाइल मार्केट में व्यापारी से लाखों की धोखाधड़ी , दो के खिलाफ मामला दर्ज

सूरत। सारोली स्थित कुबेरजी वर्ल्ड टेक्सटाइल मार्केट में व्यापार करने वाले दो भागीदारों द्वारा व्यापारी से ग्रे कपड़े का माल खरीदकर 22.91 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने तथा दुकान बंद कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। घटना संबंधी शिकायत के आधार पर सारोली पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सरथाणा क्षेत्र के व्रज चौक स्थित व्रजविहार सोसायटी निवासी एवं कपड़ा व्यापार से जुड़े अजयभाई मगनभाई नरोडिया (उम्र 40 वर्ष) से अप्रैल 2025 से 6 मई 2025 के बीच सारोली स्थित कुबेरजी वर्ल्ड टेक्सटाइल मार्केट में भाग्यश्री फैशन फर्म के नाम से व्यवसाय करने वाले प्रोपराइटर मुकेशभाई दोशी तथा भरत उर्फ विवेक पाड़े ने समय पर भुगतान करने का विश्वास दिलाकर अलग-अलग बिलों के माध्यम से कुल 23,41,489 रुपये मूल्य का ग्रे कपड़ा खरीदा था।
आरोपियों ने माल की रकम में से मात्र 50,000 रुपये का भुगतान किया, जबकि शेष 22,91,489 रुपये की राशि बार-बार उगाही करने के बावजूद नहीं चुकाई। बाद में दोनों ने अपनी दुकान बंद कर उठामण कर फरार हो जाने की शिकायत दर्ज कराई गई।
सारोली पुलिस ने अजयभाई नरोडिया की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button