
सूरत। द सदर्न गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की वर्ष 2026-27 की मैनेजिंग कमिटी चुनाव प्रक्रिया के तहत 72 सीटों के लिए कुल 164 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान तकनीकी कारणों से 10 फॉर्म रद्द कर दिए गए। इसके बावजूद 154 उम्मीदवार मैदान में बने रहने से इस बार चुनाव में कड़ी प्रतिस्पर्धा के संकेत मिल रहे हैं।
चुनाव में लाइफ कैटेगरी की 44 सीटों के लिए सबसे अधिक 131 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। पेट्रन कैटेगरी की 6 सीटों के लिए 11, गोल्ड कैटेगरी की 4 सीटों के लिए 6, चीफ पेट्रन कैटेगरी की 10 सीटों के लिए 10, रीजनल कैटेगरी की 6 सीटों के लिए 4 तथा प्लेटिनम कैटेगरी की 1 सीट के लिए 2 उम्मीदवारों ने फॉर्म भरे। वहीं प्रीमियम कैटेगरी की 1 सीट पर कोई नामांकन नहीं आने से यह सीट निर्विरोध रहेगी।
चुनाव अधिकारी विजय मेवावाला द्वारा की गई जांच में कुछ फॉर्म में हस्ताक्षर नहीं होना, उम्मीदवार की सदस्यता अवधि दो वर्ष पूर्ण नहीं होना सहित विभिन्न तकनीकी कारणों से कुल 10 नामांकन रद्द किए गए, जिनमें लाइफ कैटेगरी के 8 फॉर्म शामिल हैं। नामांकन रद्द होने के बाद भी लाइफ कैटेगरी में सर्वाधिक 123 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बने हुए हैं।
वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस बार परंपरागत सहमति चयन की बजाय मतदान के माध्यम से ही मैनेजिंग कमिटी के सदस्यों का चयन होने की संभावना प्रबल मानी जा रही है। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल निर्धारित की गई है,



