
सूरत। अलथाण क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ घोड़दौड़ रोड स्थित व्यापारी द्वारा दागिने पॉलिशिंग व रिपेयरिंग के बहाने लेकर उन्हें गिरवी रख लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर उमरा पुलिस ने आरोपी व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार वीआईपी रोड स्थित श्याम मंदिर के पास आशिर्वाद एवेन्यू में रहने वाले सुमितभाई गर्ग की पत्नी सोनलबेन ने अपना सोने का हार तथा सोने की कान की बाली पॉलिशिंग और रिपेयरिंग कराने के लिए घोड़दौड़ रोड स्थित जॉली शॉपिंग पॉइंट में ‘दीप रेडियम वर्क’ नाम की दुकान चलाने वाले अजयकुमार मनसुखलाल पारेख, निवासी प्राप्ति अपार्टमेंट, सारस्वत नगर, पीपलोद जकातनाका, पीपलोद को दिए थे।
आरोप है कि अजय पारेख ने बिना किसी जानकारी या अनुमति के उक्त दागिनों को नवसारी बाजार क्षेत्र स्थित मलेकवाड़ी में डी.के. सोनी नामक दुकान पर गिरवी रखकर बड़ी रकम प्राप्त कर ली और वह रकम अपने निजी खर्च में इस्तेमाल कर ली। बाद में दागिने वापस नहीं मिलने पर सोनलबेन को ठगी का एहसास हुआ।
इस संबंध में पीड़िता द्वारा उमरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने आरोपी अजयकुमार पारेख के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की



