businessTextileक्राइमसूरत सिटी

वेसू की यार्न व्यापारी की पत्नी से 31.59 लाख रुपये की ठगी

गहने बनाने के नाम पर सोना-डायमंड हड़पे

सूरत। वेसू क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ गहने बनाने के नाम पर 31.59 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने हरिपुरा के एक सोनी (ज्वेलर) को सोना और डायमंड का कच्चा माल दिया था, लेकिन आरोपी ने तैयार गहने देने के बजाय माल ही हड़प लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वेसू जॉली रेसिडेंसी के पास एसएनएस स्प्लेंडिड में रहने वाले बीपीनकुमार जयंतिलाल साकरिया भेस्तान में यार्न फैक्ट्री चलाते हैं। उनकी पत्नी रोशनीबेन (44) पिछले 12 वर्षों से घर से “आर.डी. ज्वेलर्स” नाम से व्यवसाय करती हैं। करीब दस वर्ष पहले उनकी पहचान हरिपुरा भवान मंदिर के पास पंचोली शेरी में कच्चे सोने के दागीनों का जड़तर कर गहने बनाने वाले नयनशील उर्फ बिंदु से हुई थी।
बताया गया कि अप्रैल 2025 में रोशनीबेन ने नयनशील को कच्चा सोना गहने बनाने के लिए देना शुरू किया। आरोपी तैयार गहने कम वजन के बनाकर देता था और शेष सोना अपने पास रख लेता था। जब महिला ने इस बारे में पूछताछ की, तो आरोपी ने बाद में पूरा सोना वापस देने का भरोसा दिया।
आरोप है कि अप्रैल 2025 से अब तक आरोपी ने 220 ग्राम सोना, जिसकी कीमत 30.80 लाख रुपये है, तथा 1.56 कैरेट डायमंड जिसकी कीमत 65 हजार रुपये है, अपने पास रख लिया। बार-बार मांगने के बावजूद आरोपी ने माल वापस नहीं किया और कुल 31.45 लाख रुपये की ठगी कर ली।
इस संबंध में रोशनीबेन ने वेसू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी नयनशील उर्फ बिंदु के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button