सूरत। शहर के उमरा क्षेत्र में स्थित एसएनएस अरिस्ता कॉम्प्लेक्स के नायकप फिटनेस क्लब जिम में कपड़े बदलते समय एक कपड़ा व्यापारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार व्यापारी की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से राजस्थान के निवासी और वर्तमान में सिटीलाईट क्षेत्र स्थित ओपेरा हाउस के बंगले नंबर-4 में रहने वाले 48 वर्षीय नितेशभाई भागचंद जैन टेक्सटाइल मार्केट में कपड़े का व्यापार करते थे। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है। उनकी पुत्री मुंबई में पढ़ाई कर रही है।
बताया जा रहा है कि नितेशभाई पिछले एक महीने से अपने पुत्र के साथ उमरा स्थित एसएनएस अरिस्ता कॉम्प्लेक्स के नायकप फिटनेस क्लब जिम में व्यायाम करने जाते थे। गुरुवार सुबह भी वे अपने पुत्र के साथ जिम पहुंचे थे। जिम करने के बाद वे कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम में गए थे, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।
घटना के बाद उन्हें तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर उनकी मौत हृदयाघात (हार्ट अटैक) से होने की संभावना जताई जा रही



