businessTextileक्राइमसूरत सिटी

राज टेक्सटाईल मार्केट व कुबेर जी वर्ल्ड मार्केट के व्यापारियो द्वारा भेस्तान के वीवर्स से 93.85 लाख की धोखाधड़ी

दलाल के जरिए ग्रे कपड़ा खरीदकर राज टेक्सटाइल मार्केट और कुबेरजी वर्ल्ड मार्केट के व्यापारियों ने नहीं किया भुगतान

सूरत।सूरत के भेस्तान क्षेत्र में वीवर्स के साथ करीब 93.85 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कापड़ दलाल के माध्यम से परवत पाटिया की राज टेक्सटाइल मार्केट और श्री कुबेरजी टेक्सटाइल वर्ल्ड मार्केट के व्यापारियों ने ग्रे कपड़ा खरीदने के बाद समय पर भुगतान करने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में रकम नहीं चुकाकर धोखाधड़ी की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार उधना के खरवरनगर के पीछे स्थित रेनुका नगर सोसायटी में रहने वाले स्मित धर्मेशकुमार पटेल (26) भेस्तान के भगवती इंडस्ट्रियल एस्टेट-1 में शारदा सिल्क फर्म के नाम से पावरलूम्स का कारोबार करते हैं।
जानकारी के मुताबिक जनवरी 2025 से 11 सितंबर 2025 के बीच कपड़ा दलाल महेंद्र उर्फ कमलेश पटेल (निवासी – किंग स्टोन, ग्रीन सिटी रोड, पाल) के माध्यम से
धर्मेश साधुभाई पटेल (सानवी फैब्रिक्स, राज टेक्सटाइल मार्केट, परवत पाटिया तथा सिंगापुरी कंपाउंड, खटोदरा) ने 42,83,265 रुपये का माल खरीदा।
वहीं चंद्रकांत लिम्प्पा इरनियाल और उनके भागीदार राजेश राठी (श्री गणेश फैब्रिक्स, श्री कुबेरजी टेक्सटाइल वर्ल्ड, कुम्भारिया) ने 51,02,056 रुपये का ग्रे कपड़ा खरीदा।
इस तरह आरोपियों ने कुल 93,85,321 रुपये का माल खरीदा, लेकिन तय समय सीमा में भुगतान नहीं किया। जब स्मित पटेल ने बकाया रकम की मांग की, तो आरोपियों ने शुरुआत में भुगतान करने के झूठे आश्वासन देकर समय बिताया और बाद में पैसे देने से इंकार कर दिया।
इस मामले में भेस्तान पुलिस ने स्मित पटेल की शिकायत के आधार पर कपड़ा दलाल समेत संबंधित व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे की जांच इको सेल द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button