POLITICSअहमदबादगुजरातसूरत सिटी

चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल राज्य में 518 पीआई के तबादले, सूरत सिटी में 39 आए और 45 का ट्रांसफर

चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
राज्य में 518 पीआई के तबादले, सूरत सिटी में 39 आए और 45 का ट्रांसफर
सूरत।आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य के गृह विभाग द्वारा पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर (पीआई) स्तर के कुल 518 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें सूरत सिटी पुलिस में भी व्यापक बदलाव देखने को मिला है। सूरत सिटी से 45 पीआई का अन्य शहरों में तबादला किया गया है, जबकि विभिन्न शहरों और जिलों से 39 पीआई को सूरत सिटी में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सूरत ग्रामीण में भी 6 पीआई की बदली की गई है।
जानकारी के अनुसार, लंबे समय से तीन वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत पीआई स्तर के अधिकारियों के तबादले लंबित थे। आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए इन तबादलों को आवश्यक माना जा रहा था, लेकिन विभिन्न कारणों से यह प्रक्रिया लंबे समय से अटकी हुई थी। अंततः गृह विभाग ने राज्यव्यापी स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए तबादला आदेश जारी किए।
तबादलों में पहले सूरत में कार्य कर चुके दीपक कोराट, तेजश गढ़वी और एन.एल. देसाई को पुनः सूरत सिटी में नियुक्त किया गया है। वहीं महेंद्र सालुंके को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच से सूरत ट्रांसफर किया गया है।
इसके अलावा सूरत से राम गोजिया को सूरत ग्रामीण भेजा गया है, जबकि पूर्व में सूरत में कार्यरत संजय भटिया को भी सूरत ग्रामीण में नियुक्त किया गया है। सीआईडी क्राइम में कार्यरत अशरफ बलोच का तबादला भरूच सिटी में किया गया है।
वहीं सूरत सिटी से भावेश रबारी को अहमदाबाद सिटी और अल्पेश गाबाणी को नवसारी सिटी में ट्रांसफर किया गया है। इस बड़े फेरबदल को आगामी चुनाव से पहले प्रशासनिक संतुलन और निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित करने के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button