businessTextileसूरत सिटी

तौल कांटे की रिन्यूअल फीस बढ़ोतरी वापस लेने की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

गांधीनगर। छोटे व्यापारियों को राहत देने की मांग को लेकर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) गुजरात के चेयरमैन प्रमोद भगत ने मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में तौल कांटों और वेब्रिज की सालाना रिन्यूअल फीस में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि पिछले सात वर्षों से व्यापारी वर्ग बिज़नेस टैक्स खत्म करने की मांग कर रहा है। जब देश में जीएसटी लागू हुआ था, तब केंद्र सरकार की ओर से कहा गया था कि इसके बाद अन्य करों को समाप्त किया जाएगा, लेकिन गुजरात में अभी तक बिज़नेस टैक्स खत्म करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने व्यापारियों को राहत देने के लिए जकात कर समाप्त किया था। इसके अलावा वर्ष 2019 में छोटे व्यापारियों को क्लर्क के रेट से भी छूट दी गई थी। ऐसे में अब प्रोफेशनल टैक्स खत्म कर छोटे व्यापारियों को राहत देने की मांग की गई है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि 9 फरवरी 2026 को वेट्स एंड मेजर्स विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में 1 मिलीग्राम से लेकर वेब्रिज तक सभी प्रकार के तौल कांटों की सालाना रिन्यूअल फीस बढ़ा दी गई है। इससे छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
CAIT गुजरात के चेयरमैन प्रमोद भगत ने मुख्यमंत्री से इस नोटिफिकेशन को वापस लेने और छोटे व्यापारियों को राहत देने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button