सूरत में 60 लाख के डिजिटल अरेस्ट केस में आरोपी के दो दिन के रिमांड मंजूर

सूरत। शहर में डिजिटल अरेस्ट से जुड़े 60.14 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सायबर क्राइम सेल ने आरोपी प्रतीक माताप्रसाद शुक्ला को पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले अंकुर नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि उसने अपना बैंक खाता किराए पर दिया था, जिसका उपयोग ठगी की रकम ट्रांसफर करने में किया गया।
जांच के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता के 26.41 लाख रुपये आरोपी प्रतीक के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। इसी आधार पर सायबर क्राइम सेल ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर पूरे गिरोह और अन्य संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी। गुजरात में हाल के समय में डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसके चलते सायबर क्राइम विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी



