क्राइमसूरत सिटी

रिंग रोड पर राहगीर से स्कूटर टकराकर 80 हजार रुपये की लूट,

चार आरोपी गिरफ्तार

सूरत।रिंग रोड क्षेत्र में राहगीर से स्कूटर टकराकर झगड़ा करने के बाद 80 हजार रुपये की नकदी लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुना गांव भैयानगर स्थित सिद्धि विनायक सोसायटी में रहने वाला 29 वर्षीय अरविंदसिंह सोहनसिंह राणावत रिंग रोड के जश मार्केट स्थित एक फैंसी क्रिएशन में नौकरी करता है। 23 जनवरी 2026 की शाम वह जे.जे. मार्केट से उधारी के 80 हजार रुपये नकद लेकर पैदल दुकान लौट रहा था। इसी दौरान कृष्णा मार्केट के सामने एक एक्सेस मॉपेड पर आए दो अज्ञात युवकों ने उससे मॉपेड टकरा दी और झगड़ा शुरू कर दिया।
उसी समय बर्गमैन स्कूटर पर आए उनके दो अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। चारों ने मिलकर अरविंदसिंह के साथ धक्का-मुक्की की और उसकी पैंट की जेब में रखे 80 हजार रुपये लूट लिए। जाते-जाते आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी और फरार हो गए।
घटना की शिकायत पर सलाबतपुरा पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने अफजल उर्फ नावड़ी इस्माइल शाह (28), शहजाद अली उर्फ राजा सैयद अली (28), जाफर उर्फ वीसी अब्दुलरज्जाक शेख (28) और मोहम्मद ताहिर उर्फ मचकुंडा रफीक शेख (21) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button