businessTextileक्राइमसूरत सिटी

रघुकुल मार्केट के व्यापारी से 89.95 लाख रुपये की ठगी का आरोपी कपड़ा दलाल गिरफ्तार

महाराष्ट्र के आठ व्यापारियों ने सूरत की गणेश टेक्सटाइल एजेंसी के जरिए साड़ी का माल मंगवाकर किया उधारी घोटाला : जितेंद्र पालीवाल गिरफ्तार

0सूरत। रिंग रोड स्थित रघुकुल टेक्सटाइल मार्केट में रिषभ सिल्क मिल्स के व्यापारी के साथ महाराष्ट्र के आठ व्यापारियों द्वारा सूरत की गणेश टेक्सटाइल एजेंसी के माध्यम से साड़ी का माल मंगवाकर 89.95 लाख रुपये की ठगी किए जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को रिषभगिरफ्तार किया है।
सलारिषभबतपुरा पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिटी लाइट रोड स्थित मोरिषभनालिसा पार्क में रहने वाले विजयकुमार गुप्ता रघुकुल टेक्सटाइल मार्केट में रिषभ सिल्क मिल्स नाम से साड़ियों का व्यापार करते हैं। उनकी फर्म से जय श्री गणेश टेक्सटाइल एजेंसी के संचालक जितेंद्र पालीवाल के जरिए महाराष्ट्र के विभिन्न व्यापारियों ने साड़ियों का माल मंगवाया था।
माल मंगवाने वाले व्यापारियों में रैंबो एंटरप्राइज के राजेश भाटिया, नाकोड़ा ट्रेडर्स के ललित खंडेलवाल, काजल साड़ी सेंटर के प्रवीण अग्रवाल, रिद्धि सिद्धि टेक्सटाइल के तेजस अग्रवाल, तनिषा साड़ी सेंटर की महिला व्यापारी तनिषा अग्रवाल, अभिनंदन कलेक्शन के अजय सिंह, कामाख्या टेक्सटाइल के मनोहर सिंह और वेलडन गारमेंट्स के आनंद वीरेंद्रसिंह शामिल है।
इन सभी व्यापारियों ने साड़ी का माल लेने के बाद कुल 89,95,713 रुपये की बकाया रकम चुकाने से पहले ही अपनी-अपनी दुकानें बंद कर उधारी घोटाला कर दिया। इस संबंध में विजयकुमार गुप्ता ने 4 फरवरी 2026 को सलाबतपुरा पुलिस थाने में एजेंसी मालिक समेत नौ आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(5), 61(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कराया था।
फरियाद के आधार पर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध निरोधक शाखा के पुलिस निरीक्षक के.वी. बारिया ने कार्रवाई करते हुए एजेंसी संचालक जितेंद्र शंकरलाल पालीवाल (उम्र 31), निवासी जीवा रामजी चौधरी के मकान में, जीरो नंबर क्रॉसिंग, पटेल नगर, बालोतरा, राजस्थान, को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button