राजनीतिसूरत सिटी

राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद के लिए सूरत के 22 वर्षीय प्रियांश सोनी का चयन 50 हजार आवेदनों में चयनित होकर नागपुर में किया गुजरात का प्रतिनिधित्व

सूरत। शहर के 22 वर्षीय प्रियांश सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर सूरत का नाम रोशन किया है। भगवान महावीर यूनिवर्सिटी में बी.टेक (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के छात्र प्रियांश का चयन प्रतिष्ठित नेशनल एनवीरोंमेंट युथ पार्लियामेंट (NEYP) के लिए हुआ। देशभर से प्राप्त 50,000 से अधिक आवेदनों में से उनका चयन किया जाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह कार्यक्रम 14 और 15 फरवरी 2026 को नागपुर में आयोजित किया गया था।
कठोर और बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा से केवल 20 प्रतिनिधियों को चुना गया, जिनमें प्रियांश सोनी भी शामिल रहे। राष्ट्रीय मंच पर उन्होंने रूलिंग साइड के पार्लियामेंटेरियन के रूप में भाग लेते हुए पर्यावरणीय शासन, जलवायु परिवर्तन और नीतिगत उत्तरदायित्व जैसे अहम विषयों पर प्रभावशाली और संरचित तर्क प्रस्तुत किए। उन्होंने संसदीय मर्यादाओं का पालन करते हुए नीति-आधारित विचार रखे और वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों को भारत की विकास रणनीति से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।
मुख्य सत्र के दौरान प्रियांश ने “COP30 में भारत का नेतृत्व” विषय पर अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने वैश्विक जलवायु कूटनीति में भारत की सशक्त भूमिका, नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार, ग्रीन हाइड्रोजन मिशन, जलवायु-सहिष्णु अवसंरचना और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने वाली पहलों को रेखांकित किया। साथ ही ‘क्लाइमेट जस्टिस’ की अवधारणा पर विशेष बल देते हुए विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने की प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button