POLITICSसूरत सिटी

भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026 पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

सूरत।सूरत स्थित पंडित दीनदयाल भवन, भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026 के संदर्भ में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन के साथ किया गया।
महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष श्रीमती शीलाबेन तारपरा ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद महिला मोर्चा की गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अंजुबेन वेकरिया ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवीं बार बजट पेश किए जाने को ऐतिहासिक बताते हुए उसका स्वागत किया। उन्होंने बजट की प्रमुख बातों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश केवल विकास की बातें ही नहीं कर रहा, बल्कि ठोस दिशा में आगे बढ़ रहा है। बजट में युवाओं और बेटियों की सुरक्षित शिक्षा के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।


कार्यक्रम की मुख्य वक्ता, पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना बेन जरदोश ने उपस्थित महिलाओं के साथ बजट पर सरल और सहज संवाद किया। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, उसी प्रकार यह केंद्रीय बजट भी देशहित में योजनाबद्ध तरीके से तैयार किया गया है। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती झंखना बेन पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री दामजीभाई, श्री विनयभाई शुक्ला, महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती सिद्धि बेन जोशी, सूरत शहर महामंत्री श्री किशोरभाई बिंदल, श्री कालुभाई भीमनाथ, पूर्व मेयर श्रीमती सुष्माबेन अग्रवाल, श्रीमती अस्मिता बेन शिरोया सहित महिला नगर सेवक, विभिन्न वार्डों की महिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button