गुजरातराजनीतिसूरत सिटी

नवनियुक्त प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का सूरत आगमन, भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी गुजरात प्रदेश युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. श्री हेमांगभाई जोशी ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार सूरत का दौरा किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी–सूरत महानगर युवा मोर्चा द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में सांसद एवं प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी ने महाराष्ट्र की महानगरपालिका और नगरपालिकाओं के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर पूरे महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने मुंबई महानगरपालिका में पहली बार भाजपा का मेयर बनने की प्रबल संभावनाओं पर भी खुशी जताई।


डॉ. जोशी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और युवा शक्ति इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी सूरत महानगर मुख्य कार्यालय पंडित दीनदयाल भवन, उधना में महाराष्ट्र राज्य एवं मुंबई महानगरपालिका में मिली जीत की खुशी में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button