Uncategorized

कपड़ा व्यापार में 21.40 लाख की ठगी करने वाले दो व्यापारी कर्नाटक से गिरफ्तार

सारोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

सूरत।सारोली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में कपड़ा व्यापारियों से संपर्क कर साड़ियों का माल खरीदकर भुगतान न करने वाले आरोपियों के खिलाफ सारोली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्नाटक राज्य के राणी बिन्नूर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा अलग-अलग फर्मों से माल लेकर कुल 21,40,039 रुपये की राशि का भुगतान नहीं कर व्यापारिक धोखाधड़ी की थी।
इस मामले के शिकायतकर्ता संदीपभाई खोडाभाई वेकरिया जो “एस.के. फैशन” के प्रोपराइटर तथा “ध्रुवी फैशन मेक फैब्रिक” के संचालक हैं। वे खाता नंबर 1 से 8, हरिहर एस्टेट, ओल्ड जीआईडीसी, कतारगाम, सूरत तथा ऑफिस डी-1104, नेचर वैली होम्स, सारोली, सूरत से साड़ियों का व्यापार करते हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दलाल पंकज नायक के माध्यम से शिकायतकर्ता से संपर्क में आए, शुरुआत में समय पर भुगतान कर विश्वास जीता और बाद में बड़ी मात्रा में तैयार साड़ियों का माल खरीदकर भुगतान रोक दिया।
पुलिस के अनुसार खेमसिंह नायक, प्रोपराइटर “दुर्गा साड़ी सेंटर”, ने दलाल पंकज नायक के जरिए “ध्रुवी फैशन मेक फैब्रिक” से अप्रैल 2023 से नवंबर 2023 के बीच 10,19,078 रुपये का माल खरीदा, जिसमें से 5,20,000 रुपये का भुगतान कर 4,99,078 रुपये बकाया रखा। इसी प्रकार शिवमकुमार नायक, प्रोपराइटर “सुदिक्षा फैशन”, ने उसी फर्म से 8,98,458 रुपये का माल लेकर 6,50,000 रुपये का भुगतान किया और 2,48,458 रुपये नहीं चुकाए। इसके बाद खेमसिंह नायक ने “एस.के. फैशन” से दिसंबर 2023 से नवंबर 2024 के बीच 16,34,249 रुपये का माल खरीदा, जिसमें 13,75,279 रुपये चुकाकर 2,58,279 रुपये बकाया रखा। वहीं शिवमकुमार नायक ने “एस.के. फैशन” से 15,97,955 रुपये का माल लेकर 8,05,350 रुपये का भुगतान किया और 7,92,605 रुपये नहीं चुकाए। इसके अतिरिक्त जयसिंह नायक, प्रोपराइटर “नज़राना कलेक्शन”, ने जनवरी से मार्च 2024 के दौरान “एस.के. फैशन” से 4,40,928 रुपये का माल लिया, जिसमें केवल 1,00,000 रुपये चुकाकर 3,40,478 रुपये बकाया रखे। इस प्रकार “ध्रुवी फैशन मेक फैब्रिक” में कुल 7,47,536 रुपये और “एस.के. फैशन” में 13,92,503 रुपये,यानी कुल 21,40,039 रुपये की राशि का भुगतान नहीं किया गया।भोग बने व्यापारी संदीप वेकरिया नेइस संबंध में सारोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था । पुलिस आयुक्त श्री अनुपमसिंह गहलोत तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस इंस्पेक्टर एस.आर. वेकरिया के नेतृत्व में तकनीकी निगरानी और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर टीम गठित की गई। जांच में यह सामने आने पर कि आरोपी कर्नाटक के राणी बिन्नूर में छिपे हुए हैं, पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर जयसिंह नायक( नजराना कलेक्शन) और शिवमकुमार नायक
(सुदिक्षा फैशन)को कर्नाटक के राणी बिन्नूर से गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार आरोपियों का तरीका यह था कि वे दलाल के माध्यम से सूरत के कपड़ा व्यापारियों से पहचान बनाकर शुरुआत में भुगतान करते थे और विश्वास कायम होने के बाद बड़े पैमाने पर माल उठाकर भुगतान किए बिना फरार हो जाते थे। मामले में खेमसिंह नायक और दलाल पंकज नायक अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button