businessअहमदबादसूरत सिटी

रिंग रोड रघुकुल मार्केट की कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, मचा अफरा-तफरी

रिंग रोड स्थित प्रसिद्ध रघुकुल मार्केट में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, मार्केट में स्थित ‘मनोज सिल्क’ नामक कपड़ा दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी। आग लगते ही पूरे व्यापारी वर्ग में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही चार अलग-अलग फायर स्टेशनों से दमकल की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। फायर कर्मियों ने गिनती के समय में ही आग पर काबू पा लिया, जिससे आग फैलने से पहले ही स्थिति नियंत्रित हो गई।
आग के कारण दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के कपड़े का माल जलकर राख हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं मिली है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फोस्टा अध्यक्ष कैलाश हकीम भी तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लेकर व्यापारियों को सांत्वना दी।फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया, वहीं घटना के बाद मार्केट में सुरक्षा इंतजामों को लेकर फिर से सवाल उठ खड़े हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button