
सूरत।भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सूरत महानगर की मजूरा, उधना, सूरत उत्तर, कतारगाम और करंज विधानसभा क्षेत्रों में “सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन” आयोजित किए गए।
मजूरा विधानसभा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री श्री सी.आर. पाटिल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को सराहा और कहा कि भाजपा की सफलता का श्रेय निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जाता है।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई उज्ज्वला, शौचालय, जनधन, मुद्रा, आयुष्मान भारत, सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि भाजपा हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है।
भूतपूर्व महामंत्री श्री भरतसिंह परमार ने जनसंघ से लेकर भाजपा के आज तक के इतिहास पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
सम्मेलन में विभिन्न विधानसभाओं के विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। शहर अध्यक्ष श्री परेशभाई पटेल ने सूरत महानगर में भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।