सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

मारवाड़ी युवा मंच अल्थान जागृति शाखा का रक्तदान शिविर सफल, 25 यूनिट रक्त संग्रहित

सूरत। मारवाड़ी युवा मंच अल्थान जागृति शाखा की ओर से रविवार, 5 जुलाई 2026 को इको पार्क साइड, भीमराड (सूरत) में रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। समाजसेवा और मानव कल्याण के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर शाखा की संस्थापक अध्यक्ष कविता अग्रवाल, अध्यक्ष अमृत वर्षा केडिया सहित शाखा की पदाधिकारी, समिति सदस्य एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं।

शिविर की संयोजिका रीता कनोडिया एवं सरिता बेगानी ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे ब्लड बैंक को सौंप दिया गया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसायटी के अध्यक्ष अश्विन परमार, जगदीश लखानी तथा समिति के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।मारवाड़ी युवा मंच अल्थान जागृति शाखा ने सभी सहयोगियों, रक्तदाताओं एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button