गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

पी.के. शर्मा ने संभाला सूरत रेलवे अधीक्षक का पदभार, विप्र समाज ने दी हार्दिक शुभकामनाएँ

सूरत। सूरत रेलवे प्रशासन में एक नई ऊर्जा का संचार करते हुए पी.के. शर्मा ने सूरत रेलवे अधीक्षक के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। लगभग तीन वर्ष के इस जिम्मेदार कार्यकाल में उनसे रेलवे सेवाओं में और अधिक सुगमता व पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है।
मृदुभाषी, अनुशासित और सौम्य व्यक्तित्व के धनी शर्मा को पदभार ग्रहण करते ही सूरत विप्र समाज तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्राप्त हुईं।

राजस्थान गौड़ ब्राह्मण संघ के प्रमुख, विप्र फाउंडेशन गुजरात प्रदेश के महामंत्री एवं उधना रेलवे के पूर्व सलाहकार सज्जन महर्षि ने बताया कि जयपुर मूल के पी.के. शर्मा लम्बे समय से सूरत में रेलवे विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सँभालते आ रहे हैं। अपने कार्य के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट प्रबंधन कौशल के चलते हाल ही में उन्हें पदोन्नति देकर सूरत रेलवे अधीक्षक की महत्वपूर्ण कमान सौंपी गई है।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत शहर के कई सामाजिक अग्रणियों, संस्थाओं के प्रतिनिधियों और समाजबंधुओं ने उनसे भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में सूरत रेलवे की सेवाएँ और अधिक जनहितकारी तथा व्यवस्थित होंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button